फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सातवें दिन मां कालरात्रि के गूंजे जयकारे, श्रीदुर्गा नवरात्र पारायण आज

सातवें दिन मां कालरात्रि के गूंजे जयकारे, श्रीदुर्गा नवरात्र पारायण आज

Sun, 25 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
सातवें दिन मां  कालरात्रि के गूंजे जयकारे, श्रीदुर्गा नवरात्र पारायण  आज
शामली। श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव में रविवार को अष्टमी-नवमी एक हो जाने के साथ मां महागौरी-सिद्धदात्री की विशेष पूजा-अर्चना और अनुुष्ठान के साथ व्रत का पारायण हो जाएगा। सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरुप मां काल रात्रि की विशेष पूजा-अर्चना के साथ घरों-मंदिरों में जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव में शहर के श्री हनुमानधाम, गौशाला रोड मां सती मंदिर, राजो मोहल्ला मां चौदस वाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी व करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा -शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिरों में देवी मंडप में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। सुबह-शाम मां दुर्गा के मंदिरों में मां के जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर मां दुर्गा की स्तुति-स्त्रोत, श्री दुर्गा सतशत सप्तमी पाठ आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे शहर के श्री हनुमान धाम पर श्रद्धालु महिलाओं ने मां की चौकी सजाकर भजन-कीर्तन करके गुणगान किया। पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि रविवार को श्री दुर्गाष्टमी-नवमी तिथि होने से श्रीदुर्गा नवरात्र व्रतों का परायण हो जाएगा। इस मौके पर पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में मेले के आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दुकानें लगाई जाएंगी। श्री हनुमान धाम पर 42वां राम नवमी उत्सव के उपलक्ष्य में सुबह सात बजे से लेकर 9.30 बजे तक श्रीरामायण शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे आरती और भंडारा में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed