{"_id":"59b58dff4f1c1be87f8b5a17","slug":"81505070591-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप खराब, पीने के पानी के लिए तरसे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप खराब, पीने के पानी के लिए तरसे व्यापारी
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
नलकूप खराब होने के कारण लोगों लोगों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। रविवार को परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ हंगामा करते हुए डीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
कस्बे के रेलवे रोड कोआपरेटिव बैंक मार्केट के समीप स्थित व्यापारियों ने काफी समय पूर्व पालिका से पीने के पानी की समस्या रखते हुए एक नलकूप लगवाया था, लेकिन कुछ समय के बाद ही यह खराब हो गया था। डॉक्टर जनेश्वर चौहान, रमेश, कालू, ईश्वर, देवेंद्र आदि के अनुसार मामले को लेकर पूर्व में कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। रविवार को गुस्साए लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। उसके बाद व्यापारियों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो पालिका प्रशासन का घेराव किया जाएगा।