{"_id":"597cd9a24f1c1ba7098b4967","slug":"81501354402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट से पहले दिन हुए 97 दाखिले, 622 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट से पहले दिन हुए 97 दाखिले, 622 पहुंची संख्या
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
दूसरी मेरिट जारी होने के बाद दाखिले के पहले दिन कॉलेजों में भीड़ तो उमड़ी रही, लेकिन ज्यादा एडमिशन नही हो सके। जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में केवल 97 ही दाखिले हो पाए।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में शनिवार को दूसरी मेरिट जारी होने के बाद दाखिले का पहला दिन रहा। दाखिले एक अगस्त तक होने है। जनपद के कॉलेजों में शनिवार को छात्र-छात्राओं की भीड़ तो जबरदस्त रही, लेकिन चारों राजकीय और एडेड कॉलेजों में केवल 97 छात्र-छात्राओं ने ही दाखिला लिया। शिक्षकों ने बताया कि ज्यादातर छात्र-छात्राएं पूछताछ कर और मेरिट देखकर ही घर लौट गए। काफी विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों में खामियां मिलने के कारण दाखिले नहीं हो सके। सोमवार को संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जनपद के चारों कॉलेजों में अब तक दाखिलों की संख्या पहुंचकर 622 हो गई है। शहर के वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीए में 151 और बीकॉम में 21 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज शामली में बीकॉम में 41, बीएससी गणित में 47, बायो में 59, सांख्यिकी में 22 और बीएससी कृषि में 18 दाखिले हुए है। विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज कैराना में बीए में 76, बीकॉम में 57, बीएससी गणित में 14, बायो में 14 दाखिले हुए है। वहीं, राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला में बीए में अब तक 92, बायो में छह और गणित में चार दाखिले हुए है। सोमवार को दाखिलों में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके बाद कोई मेरिट जारी नहीं होंगी। केवल दो ओपन मेरिट जारी कर खाली सीटें पूरी की जाएगी।