{"_id":"5978e8bf4f1c1b91598b4568","slug":"81501096127-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर रेलवे लाइन के पास पड़ा रहा घायल व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर रेलवे लाइन के पास पड़ा रहा घायल व्यक्ति
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जीआरपी की लापरवाही ने एक वृद्ध की जिंदगी छीन ली। ट्रेन से गिरने पर घायल वृद्ध रात भर रेलवे लाइन किनारे पड़ा रहा, लेकिन सूचना देने के बावजूद जीआरपी ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी।
सहारनपुर के गांव नहर माजरा निवासी ओमबीर (55) पुत्र ईश्वर मंगलवार रात अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में सिलावर गांव के पास अचानक वह ट्रेन से गिर गया। इसके बाद ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो यात्रियों ने सूचना रेलवे जीआरपी को दी। बावजूद इसके भी उन्होंने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। पूरी रात ओमबीर रेलवे लाइन किनारे ही घायलावस्था में पड़ा तड़पता रहा। समय से उपचार नही मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह गांव सिलावर के किसान जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तो उन्होंने रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर में उसके परिजन भी शामली पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद ओमबीर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।