{"_id":"5974ec034f1c1b205d8b46e1","slug":"81500834819-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन
ऊन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गर्ग ने रविवार को कस्बा ऊन में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जीएसटी को लेकर चर्चा हुई तथा संगठन की ऊन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने जीएसटी के बारे में व्यापारियों को समझाया कि जीएसटी में जिन कारणों से व्यापारियों को परेशानी हो रही है, उसके बारे में वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। हालांकि जीएसटी से व्यापार करने में व्यापारियों को दिक्कत नहीं होगी। बैठक में ऊन कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम गर्ग को अध्यक्ष और शान्तनु मित्तल को महामंत्री चुना गया। बैठक में सुनील गर्ग, अनिल कुमार, सचिन, सुरेंद्रपाल, राजेश, नरेश, गोपाल, रवि और भोपाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।