फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समायोजन में लॉटरी सिस्टम को लेकर शिक्षकों ने किया हंगामा

समायोजन में लॉटरी सिस्टम को लेकर शिक्षकों ने किया हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
समायोजन में लॉटरी सिस्टम को लेकर शिक्षकों ने किया हंगामा
शामली।
विज्ञापन

जनपद में प्राथमिक स्कूलों में समायोजन प्रक्रिया चल रही है। समायोजन प्रक्रिया को लॉटरी सिस्टम से करने पर शिक्षकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। कई घंटों के बाद लॉटरी से ही समायोजन प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रक्रिया का विरोध करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

प्राथमिक स्कूलों में समायोजन को लेकर बीएसए कार्यालय पर कई दिन पूर्व समायोजन में मेरिट व सीनिर्यटी के आधार पर काउंसिलिंग कराई गई थी। जिसके बाद बचे हुए शिक्षकों के समायोजन में शनिवार को डीएम के निर्देश पर समायोजन लॉटरी सिस्टम से करने पर शिक्षकों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कई घंटे बाद शिक्षक संघ और शिक्षकों को डीएम की फटकार के बाद लॉटरी सिस्टम से लगभग 65 शिक्षकों का समायोजन किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए मेरिट व सीनिर्यटी के आधार पर करने की मांग की, लेकिन बीएसए ने उचित जवाब नही दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने भी व्यवस्था में बदलाव करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने समायोजन में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, हरबीर मलिक, संजीव मलिक, सतबीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed