{"_id":"5955507a4f1c1b3f0e8b47c0","slug":"81498763386-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उद्योग -व्यापार बंधु की बैठक में कई विभागों पर गरजे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उद्योग -व्यापार बंधु की बैठक में कई विभागों पर गरजे डीएम
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
शामली। जिला उद्योग- व्यापार बंधु की बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने दूरसंचार, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, रोडवेज के अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने रोडवेज डिपो के संबंध में लापरवाही बरतने के मामले में एआरएम शामली पीके सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व जिला पंचायत के इंजीनियर सुनील कुमार को विशेष रूप से प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की संस्तुति की है। ।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में औद्योगिक आस्थान के उद्यमियों ने रोष प्रकट किया कि औद्योगिक आस्थान में पचास मीटर का खंड़जा नहीं लगाया गया है। इस पर डीएम ने जिला पंचायत के अभियंता सुनील कुमार को तलब करते हुए लापरवाही बरतने के मामले में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह में विवाद के निस्तारण के निर्देश दिए। दूरसंचार का केबिल डालने के लिए बीएसएनएल विभाग द्वारा सड़क को बीच में खोद दिया गया है, अभी तक सड़क ठीक नही कराई गई है। बीएसएनएल के अफसर बैठक में मौजूद न होने पर फोन करके बुलाया गया। डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए तीन दिन में सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने वाणिज्यकर विभाग के सहायक कमिश्नर दुर्गेश कुमार द्वारा चिह्नित किए गए वादों का निस्तारण में लापरवाही बरतने एवं बिना बताए अवकाश पर वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त के चले जाने पर प्रमुख सचिव आरके तिवारी से विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि रोडवेज ने डिपो की भूमि खरीदने के लिए 47 लाख रुपये कोषागार मे जमा कराए थे। डीएम ने रोडवेज के एआरएम के न मौजूद होने पर लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने के मामले विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। अंकित गोयल ने 400 केवी का बिजलीघर केलिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कांधला के ईश्वर दयाल कंसल व श्रीकांत जैन ने कांधला बस अड्ड़े पर शौचालय की गंदगी नहर में डालने व सीवेरज प्लांट की सफाई कराने की मांग की है। इस मौके पर उद्यमी अशोक बंसल, आईआईए के चेयरमैन नरेंद्र संगल, वेदप्रकाश आर्य, अशोक मित्तल, आशीष जैन, आलोक जैन, सूर्यवीर सिंह कंवरवीर कांबोज, गौरीशंकर सुभाष धीमान, सुखचैन वालिया, पवन बजरंगी मौजूद रहे। जिला उद्योग बंधु की बैठक का संचालन जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त अंजूरानी ने किया।व्यापार बंधु की बैठक का संचालन डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे ने किया।