{"_id":"593ee3621126f41a7a8b4596","slug":"81497293666-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के पहलवान आकाश ने नेपाल में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के पहलवान आकाश ने नेपाल में दिखाया दम
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान आकाश ने नेपाल में दिखाया दम
शामली। नेपाल के काठमांडू शहर में आयोजित पांच दिवसीय इंडो नेपाल इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शामली के पहलवान ने प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। सोमवार को कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि काठमांडू में छह जून से 10 जून तक नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें शामली की पिंटू व्यायामशाला के पहलवान आकाश कुमार ने 63 किलोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शामली पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। सभी ने पहलवान को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रह्लाद, सतेंद्र, सुधीर मलिक, अंशुल संगल, मुकेश आदि मौजूद रहे।