फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   80 thousand farmers received the gift of Diwali

80 हजार किसानों को मिला दिवाली का तोहफा

Fri, 18 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
80 thousand farmers received the gift of Diwali
शामली। सरकार ने जनपद के 80 हजार किसानों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। इन सभी किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तीसरी किश्त भेज दी गई है। जिसके बाद किसानों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

जिले में 93 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किश्त मिली थी। 87 हजार किसानों को दूसरी किश्त भी मिली, लेकिन तीसरी किश्त केवल 15 हजार किसानों के ही बैंक खाते में पहुंची थी। उधर सरकार ने सम्मान निधि का पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर लाभार्थी किसान का आधार भी लिंक करना शुरू कर दिया था। जिसमें हजारों किसानों के आवेदन और आधार में दर्ज उनके नाम में भिन्नता मिली थी। 15 दिन पूर्व शासन स्तर से किसानों को सीधे मेसेज भेजकर इसकी जानकारी दी थी। जिसमें आधार के अनुसार अपना नाम आदि रिकार्ड दुरुस्त कराने को कहा था। इसके बाद अपने नाम ठीक कराने को किसानों की भीड़ कृषि विभाग के दफ्तरों पर लगी थी। किसान परेशान थे, लेकिन इसी बीच सरकार ने 80 हजार किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की तीसरी किश्त की धनराशि डालकर उन्हें दिवाली का तोहफा दे दिया है। इनमें अधिकांश किसान वे भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले दिनों मेसेज मिले थे। दिवाली से पहले सम्मान निधि का तोहफा मिलने से किसान काफी खुश हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अब तक
किश्त किसान
अब तक पंजीकृत 1,19,000
पहली किश्त 93,000
दूसरी किश्त 87,000
तीसरी किश्त 80,000
80 हजार किसानों की सम्मान निधि की तीसरी किश्त उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। हजारों किसानों का डाटा उनके कार्यालय के कंप्यूटर रुप में ठीक किया गया है। रोजाना किसानों की कतार लगती थी। देर शाम तक कर्मचारी बैठकर ठीक करते थे। दिवाली से पहले किसानों को सम्मान निधि मिलने से वह काफी खुश हैं। - शिवकुमार केसरी ,कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed