{"_id":"6349af4c1d802c1ec76948e4","slug":"79-patients-of-fever-found-in-dastak-campaign-shamli-news-mrt6096162116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तक अभियान में बुखार के मिले 79 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तक अभियान में बुखार के मिले 79 मरीज
विज्ञापन
शामली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान घरों में पोस्टर चस्पा करती महिला स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
दस्तक अभियान में बुखार के मिले 79 मरीज
शामली। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम व उपचार के लिए चल रहे दस्तक अभियान में 75114 घरों में किए गए भ्रमण के दौरान 79 बुखार के मरीज मिले जबकि नजला, जुकाम व खांसी के 22 मरीज मिले। तीन क्षय रोगी और तीन कुपोषित बच्चे पाए गए। इस दौरान 35 घरों में लार्वा ब्रीडिंग होना पाया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया।
जिले में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान में 898 आशाओं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ टीम बनाई गई है। एक टीम को एक दिन में 20 से 25 घरों का भ्रमण कर रोगियों की पहचान करने का लक्ष्य दिया गया है। दस्तक अभियान की पहले तीन दिन की शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य टीमों ने जिले में 75116 घरों का भ्रमण किया गया। इस दौरान बुखार के 79 मरीज चिह्नित किए गए, जिन्हें जांच व उपचार के लिए उनके ब्लॉक की सीएचसी पर भेजा गया। 22 मरीज नजला, जुकाम व खांसी के मिले। तीन मरीजों में क्षय रोग के लक्षण मिले और तीन कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए।
इस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने 85 घरों में लार्वा ब्रीडिंग की जांच की, जिसमें 35 घरों में लार्वा ब्रीडिंग पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के दौरान लोगों को रोगों के लक्षण, बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन जागरूकता के लिए जिले में रेलवे स्टेशन, सीएचसी, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, कैराना कचहरी में होर्डिंग लगाए गए हैं। होर्डिंग पर संचारी रोगों के लक्षण व बचाव की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

शामली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान महिला को जानकारी देती स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन