फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   78 Student Fell of DLE, School Hunger

डीएलएड के 78 विद्यार्थी फेल, स्कूल में हंगामा

Fri, 01 Mar 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 01 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
78 Student Fell of DLE, School Hunger
student - फोटो : अमर उजाला
शामली/झिंझाना। कस्बा बनत के निकट स्थित सेंट आरसी हायर एजूकेशन में डीएलएड की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक न चढ़ने से घोषित हुए परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दिखाकर सभी 78 विद्यार्थियों को फेल कर दिया। विद्यार्थियों ने कालेज में प्राचार्य से मिले आैर हंगामा करते हुए जताया। प्राचार्य ने समाधान कराने का आश्वासन देकर विद्यार्थियों को शांत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनत के निकट स्थित सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजूकेशन में नेशनल ओपन स्कूल (एनआइओएस) से डीएलएड कर रहे मोहम्मद शादाब, मोहसिन, इदरीश, सुनील, अब्दुल कादिर, मौलाना नजाकत, बिलाल, तहसीम, इमरान, आरती, मेेेघा, कीर्ति आदि विद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य सतेंद्र कुमार से मिलकर बताया कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर का एक दिन पहले घोषित हुए परीक्षा परिणाम में सभी विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया, जबकि उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षा दे रखी है। विद्यार्थियों ने कालेज स्तर से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक न भेजने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा और कोई विद्यार्थी फेल नहीं होगा। प्राचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि साइट बंद चलने की वजह से डीएलएड तृतीय सेमेस्टर के सभी 78 विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक अंक नहीं चढ़ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए डायट कोर्डिनेटर से बात चल रही है। इस तरह का मामला अकेले उनके कालेज का नहीं है, इसके अलावा भी अन्य कई कालेजों से साइट बंद चलने की वजह से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं भेजे जाने की जानकारी           मिली है।
साइट खुलते ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्राचार्य ने यह भी बताया कि बोर्ड परीक्षा में यह भी प्रावधान है कि अगर किसी विद्यार्थी की प्रयोगात्मक परीक्षा किसी कारणवश छूट जाती है तो उसे दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा देने का मौका मिल जाता है।


फेल होने पर छात्रा की तबियत बिगड़ी
झिंझाना के मोहल्ला खक्कान निवासी ललित ने बताया कि उनकी पत्नी रिशु शामली के सेंट आरसी हायर एजूकेशन बनत शामली से डीएलएड का कोर्स कर रही है। उसने सभी पेेपर और प्रैक्टिकल भी दिया था, लेकिन कालेज की तरफ से बोर्ड को अंक नहीं भेजने पर अनुपस्थिति दर्ज कर उन्हें फेल कर दिया। बुधवार शाम को आए रिजल्ट में फेल बताने पर रिशु की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed