फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   75 Anganwadi centers will be adopted today in the presence of Governor

राज्यपाल की मौजूदगी में आज 75 आंगनवाड़ी केंद्र लिए जाएंगे गोद

Fri, 29 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
75 Anganwadi centers will be adopted today in the presence of Governor
कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी। - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को जिले में रहेंगी। यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारी राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी सुकीर्ति माधव ने तैयारियों को जायजा लिया।
विज्ञापन

अर्पण स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के उद्यमी, समाजसेवी और संस्थाएं 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष गोद लेंगे। इसके बाद में राज्यपाल कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर में लोक निर्माण विभाग बनत के डाक बंगले भोजन व विश्राम करेंगी। इसके बाद जिला अस्पताल में निरीक्षण, टीबी के मरीजों को किट वितरण और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगी। फिर बनत स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेंगी। शाम को बनत से सर्किट हाउस सहारनपुर के लिए रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने अर्पण स्कूल, कृषि विज्ञान केंद्र, जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह समेत कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल का कार्यक्रम
-सुबह 9:50 बजे कार से सहारनपुर से अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन पहुंचेंगी।
-सुबह 11:05 बजे तक अर्पण पब्लिक स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने का कार्यक्रम में शामिल होंगी।
-इसके बाद 11:25 बजे कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर का भ्रमण करेंगी।
-दोपहर 12:15 बजे तक बनत स्थित लोनिवि अतिथिगृह पहुंचेंगी और भोजन के बाद आराम करेंगी।
-दोपहर 1:35 बजे जिला संयुक्त अस्पताल में टीबी के मरीजों के किट वितरण करेंगी। केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओ ंकी समीक्षा करेंगी।
- दोपहर 3:25 बजे बनत में वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करेंगी।
- दोपहर 3:55 सर्किट हाऊस सहारनपुर के लिए कार से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed