फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   736 crore 69 lakh dues on sugar mills

चीनी मिलों पर 736 करोड.69 लाख रुपये का गन्ना मूल्य बकाया-- -इस साल बढ़ रहा है गन्ने का रकबा, किसानों का नही मोह भंग हुआ -

Wed, 23 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
736 crore 69 lakh dues on sugar mills
शामली। चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ने का भुगतान न किए जाने के बाद जिले के किसानों द्वारा गन्ने की फसल से मोह भंग नहीं हो रहा है। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का वर्ष 2020-21 पेेेराई सत्र का 736 करोड़ 69 लाख रुपये का बकाया गन्ने का भुगतान रहने के बाद इस साल वर्ष 2021-22 में 2.34 प्रतिशत से अधिक गन्ना क्षेत्रफल बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल वर्ष 2020-21 में जिले में गन्ने की रिकार्ड तोड़ फसल का उत्पादन हुआ। गन्ना विभाग के रिकार्ड के मुताबिक जिले में गन्ने का क्षेत्रफल 80 हजार 200 हेक्टेयर रकबा था। जिले की चीनी मिलों ने 355.14 लाख क्विंटल गन्ना 1142 करोड़ 96 लाख रुपये का खरीदा था। जिले की सभी चीनी मिलें 406 करोड़ 28 लाख रुपये के साथ किसानों का मात्र 35.55 प्रतिशत बकाया भुगतान कर पाई हैं। जिले की सभी चीनी मिलों का वर्ष 2020- 21 पेेेराई सत्र खत्म हो चुका है। जिले के गन्ना विभाग के मुताबिक शामली, ऊन, थानाभवन मिलों पर बीते पेराई सत्र का 736 करोड़ 69 लाख रुपये का बकाया अवशेष है।
विज्ञापन

बीते पेराई सत्र में शामली चीनी मिल पर 235 करोड़ 46 लाख रुपये, ऊन मिल पर 178 करोड़ 71 लाख, थानाभवन चीनी मिल पर 322 करोड़ 51 लाख रुपये बकाया है। इसके बावजूद पेेेराई सत्र 2021-22 में 2.34 प्रतिशत से अधिक गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चीनी मिलों के सैंपल गन्ने के सर्वे में 2.34 प्रतिशत गन्ने की उपज बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शामली-ऊन में बढ़ रहा है गन्ने का रकबा
शामली। जिले की चीनी मिलों का गन्ने की फसल का साधारण सर्वे 30 जून तक पूरा हो जाएगा। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का गन्ना सर्वे पूरा हो चुका है। ऊन मिल का 97 प्रतिशत और शामली मिल का 75 प्रतिशत गन्ना सर्वे पूूरा हो चुका है। ऊन मिल का तीन प्रतिशत और शामली मिल का 25 प्रतिशत गन्ना सर्वे अधूूूूरा है। फिलहाल हुए गन्ने सर्वे में ऊन चीनी मिल का चार-पांच प्रतिशत और शामली मिल का दो प्रतिशत गन्ना रकबा बढ़ रहा है। थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि थानाभवन मिल के 139 गांव के 24 हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे हो चुका है। उनका गन्ने का रकबा नहीं बढ़ रहा है। ऊन मिल के 120 गांवों का 23 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल का सर्वे हुआ है। चार प्रतिशत गन्ने का सर्वे अभी शेष है। ऊन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि उनका पिछले साल से चार प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ा है। शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक केपी सरोहा ने बताया कि शामली मिल के 64 में 42 गांवों का 15 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल का सर्वे हो चुका है, जिसमें दो प्रतिशत गन्ना रकबा बढ़ रहा है।
----------------------------
वर्ष 2020-21 में गन्ने का रकबा 80 हजार 200 हेक्टेयर
वर्ष 2020-21 में गेहूं का रकबा 48 हजार हेक्टेयर
वर्ष 2020-21में धान का रकबा 5 हजार हेक्टेयर
चीनी मिलों पर मौजूूदा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति
मिलें गन्ना पेेेराई लाख क्विंटल में अवशेष भुगतान करोड़ प्रतिशत में
शामली- 113.20 235.46 35.75
ऊन 105.12 178.71 46.99
थानाभवन 136.82 322.51 26.60
कुल 355.14 736.69 35.55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed