{"_id":"614781828ebc3eb6f973b68f","slug":"73-people-donated-blood-in-the-camp-shamli-news-mrt556986856","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया
विज्ञापन
शामली भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर में भाग लेते भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य व रक्तदाता
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भाजयुमो के बैनरतले भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा देश को अग्रिम भूमिका में लाने के लिए विशेष महत्व रखते हैं। हम सभी युवाओं को एकजुट होकर राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रिम भूमिका में रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक की। भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने कहा कि शामली युवा मोर्चा पूर्व में भी अग्रिम भूमिका में रहा है और वर्तमान में भी शीर्ष नेतृत्व को उत्तम ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने रक्तदान शिविर में आकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में 73 दाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, अभिषेक जैन, सन्नी शर्मा, पारस भारद्वाज, नंदू राणा, अक्षय चौहान, गौरव विश्वकर्मा, तेजस्वी पवार, गौरव मित्तल, कोशिंदर पुंडीर, सौरभ, सागर जुनेजा, सचिन चौहान, सुनील कोरी, आशीष कश्यप, अनुज सिंघल, वैभव शर्मा, स्पर्श भटनागर, रिशु बंसल, अर्जुन सिंह, प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे।