{"_id":"61c8adb8b28ee4645d3f4510","slug":"72nd-divyang-camp-organized-e-labor-cards-made-shamli-news-mrt570830489","type":"story","status":"publish","title_hn":"-72वां दिव्याग शिविर लगाया, ई श्रमिक कार्ड बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-72वां दिव्याग शिविर लगाया, ई श्रमिक कार्ड बनाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 72 वां सेवा दिव्यांग शिविर में ई -श्रमिक कार्ड बनाए गए। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि जो श्रमिक कार्ड के पात्र हैं, वह अपना श्रमिक कार्ड बनवा लेंगे तो उन्हें अनेक सुविधाओं का लाभ इसी वर्ष से मिलना शुरू हो जाएगा। विशेष रुप से सरकार द्वारा दिए जाने वाले 2000 रुपये का अनुदान राशि दिव्यांगों को मिलेगी। 31 दिसंबर से पहले श्रमिक कार्ड बना हो, इस कार्ड से उन लोगों को 5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।
रविवार को जनचेतना दिव्यांग सोसायटी की ओर से शहर के माजरा रोड पर ई श्रमिक कार्ड शिविर में शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल का जनचेतना दिव्यांग सोसायटी की ओर से सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिनके अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं । वह कार्ड बनवा लें। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से दिव्यांगों का निशुल्क इलाज भी संभव है। विशिष्ठ अतिथि के रुप में संजीव देशवाल वार्ड 22 सभासद रहे। महिला टीम की जिला प्रभारी रूपा का संस्थापक ने पटका देकर सम्मान स्वागत किया। शिविर में सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर मित्तल, जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल, जिला संयोजक विजय कुमार सरोहा, कुलदीप मलिक, सरस्वती मलिक, हर्षित संगल, रूपा जिला प्रभारी, जिला मंत्री शंकर लाल, जिला महामंत्री याकूब, प्रदेश सयोजक इरशाद मौजूद रहे।