{"_id":"5c800debbdec2214492a7c15","slug":"71551896043-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम का हरा पेड़ काटने के आरोप में छह गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम का हरा पेड़ काटने के आरोप में छह गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम का हरा पेड़ काटने के आरोप में छह गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैंड़ी में आम का हरा पेड़ काटने के आरोप में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत मालिक और ठेकेदार फरार हो गए। पुलिस ने कटी हुई लकड़ी कब्जे में ले ली है।
बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कैंड़ी के जंगल में कुछ लोग आम का हरा पेड़ काट रहे है। थाने के दरोगा राजकमल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पेड़ काटने की अनुमति पत्र दिखाने को कहा। इस दौरान वे कोई अनुमति नहीं दिखा सके। पुलिस ने मौके पर मौजूद मोहसिन, यूसुफ, अनीस, सरफराज, हारुन और गुलफाम निवासीगण गांव कैंड़ी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खेत मालिक अनिल और ठेकेदार मुरसलीन मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा राजकमल की तरफ से आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से आम के पेड़ की लकड़ी के 15 टुकड़े, एक आरा और कुल्हाड़ी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि खेत मालिक ने पेड़ काटने की अनुमति लेने की बात कही थी, लेकिन अभी तक वह कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सका है।