{"_id":"5c4b4bdebdec227390331330","slug":"71548438494-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन देने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन देने का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में हुई नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास के कई प्रस्ताव पास किए गए। विशेष तौर पर रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन देने पर भी सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
पालिका कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में मोहल्ला छड़ियान स्थित पालिका भूमि को कैराना रोडवेज बस स्टैंड बनाने के लिए देने का प्रस्ताव पास हुआ। यह जमीन यूपी रोडवेज को हस्तांतरित करने की स्वीकृति हुई। इसके अलावा अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 तक मासिक नक्शों का अनुमोदन किया गया। मूल बजट 2019-20 सर्वसम्मित से पारित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 में अनुमानित आय करीब 35.72 करोड़ और अनुमानित व्यय करीब 34.46 करोड़ है जो 1.25 करोड़ का बचत का बजट का होगा। नगर के मार्ग प्रकाश के लिए विद्युत सामग्री क्रय करने के लिए 76 लाख की स्वीकृति दी गई। शीतलहर से बचाव को अलाव जलवाने की स्वीकृति प्रदान की गई। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन विनियमन एवं नियंत्रण नियमावली-2018 उपनियम बनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। बंदरों को पकड़ने के लिए भी कार्य कराने का निर्णय हुआ।
बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान तहसीलदार रनबीर सिंह, तासीम अली, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, मोहम्मद कौसर के अलावा विशाखा, सुरजपाल, मुर्सलीन, इलियास, इंतजार, सुधीर, वहीदन, नसीमा, सकुलत, शबनम, सालिहा उर्फ सालेहा, सालिम, चांद सिद्दीकी, शगुन मित्तल, फुरकान, आसिम, सलमान, इसराईल, शाहिद, नौशाद, मोहसीना, सुकेब खां आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
पालिका की बनेगी वेबसाइट
नगरपालिका परिषद की वेबसाइट बनवाने का अनुमोदन भी बोर्ड ने किया। जाकिर लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार, शामली पानीपत मार्ग पर टंकी नंबर चार से पानीपत की ओर स्वागत द्वार तक बने गड्ढों की मरम्मत आदि की स्वीकृति प्रदान की गई।
नाली खड़ंजों के लिए 9.33 करोड़ की स्वीकृति
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले सड़क चौड़ीकरण, सीसी ,नाली निर्माण आदि कार्य के लिए 9.33 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई। धन आवंटन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। अंत में पालिका अध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने सभी सभासदों को मताधिकार का प्रयोग की शपथ दिलाई।