{"_id":"5c43678dbdec2253a33c4597","slug":"71547921293-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भभीसा कनियान मार्ग हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भभीसा कनियान मार्ग हुआ शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने किया भभीसा कनियान मार्ग का शिलान्यास
कांधला। भभीसा- कनियान मार्ग के नाले की दीवार के निर्माण का शिलान्यास शामली विधायक तजेंद्र निर्वाल और जिला पंचायत के अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने किया।
गांव भभीसा और कनियान मार्ग पर नाले के पास का रास्ता पिछले काफी समय से खस्ता हालत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल और जिपं अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की थी। भभीसा और कनियान के ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही मांग को जिला पंचायत ने पूरा किया। राज्य चतुर्थ राज्य वित्त आयोग योजना के तहत भभीसा से कनियान वाले गंदे नाले की दीवार का निर्माण कार्य किया गया। इसमें करीब साढ़े 35 लाख रुपये की लागत आई है। क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने शनिवार को इसका शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चांद वीर ,सत्यवीर फौजी, मास्टर चंद्रपाल , सुरेश पाल पूर्व प्रधान, जगबीर सिंह प्रधान पति, सोमपाल सिंह, बलबीर सिंह, सत्यबीर सिंह, अमर पाल सिंह, प्रधान डांगरोड, पूर्ण चंद जाटव, प्रकाश कनियान, धर्मवीर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी जगबीर सिंह और संचालन नीरज मलिक प्रधान जी ने किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कई वृक्ष भी लगाए।