{"_id":"5bf8428bbdec22419c5f0915","slug":"71542996619-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में मुहब्बत के फूल खिलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में मुहब्बत के फूल खिलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की भारत दारुल अमन जनजागरण यात्रा का कैराना आगमन पर स्वागत किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने देश में फैल रही हिंसा और नफरतों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को स्वर्णकार धर्मशाला में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की भारत दारुल अमन जनजागरण यात्रा के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से आए मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक कदीम आलम ने बताया कि यह सात दिवसीय यात्रा शहीदों के लिए समर्पित है। साथ ही समाज में फैल रही विभिन्न कुरीतियों के विरोध में निकाली जा रही है, जो 27 नवंबर को मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, गाजियाबाद आदि से होते हुए देवबंद में जाकर संपन्न होगी। इसके पश्चात कलियर शरीफ में हजरत मकदूम साहब कलियरी के मजार पर जाकर चादरपोशी की जाएगी। भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि कैराना की धरती गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। संगठन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री निधि इमरान मंसूरी ने कहा कि हमें अज्ञान, हिंसा और नफरत के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज का तभी भला हो सकता है, जब हम अपनी नई नस्लों से शिक्षित करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में यात्रा के सहसंयोजक मिर्जा जुल्फिकार, तजकीर, नदीम बेग, डॉ. अंसार खान, साजिद सैफी आदि मौजूद रहे।
तलाक, बहुविवाह और हलाला की कुप्रथा हों खत्म
कैराना। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांतीय संयोजक कदीम आलम ने कहा कि इस्लाम में प्रचलित तीन तलाक, बहुविवाह और हलाला की कुप्रथा पूरी तरह से खत्म होनी चाहिए। वह महिलाओं पर अत्याचार नहीं होने देंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रांतीय संयोजक ने कहा कि इस्लाम धर्म को महिलाओं को बड़ा सम्मान दिया गया है। लेकिन, समाज में एकसाथ तीन तलाक, बहुविवाह और हलाला से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। हाल ही में बुलंदशहर में हुई घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं पर अत्याचार कतई सहन नहीं करेंगे और उन पर जुल्म के खिलाफ लड़ाई लडे़ंगे। तलाक, बहुविवाह और हलाला वाली कुप्रथा पूर्णत: खत्म होनी चाहिए।