{"_id":"5bf44f34bdec22696e0e605e","slug":"71542737716-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्रों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में प्राइमरी स्कूलों के बच्चों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष ने कहा कि अपने घरों का कचरा सड़क में न फेंके। कूडे़दान का इस्तेमाल करें। साथ ही खुले में शौच न करते हुए शौचालय का प्रयोग करें। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने नगरवासियों से सफाई को लेकर चल रहे अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए अपना योगदान दें। रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर डेरी चौक, बिड़ोली स्टैंड व मेन बाजार होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर ही संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधान लिपिक कुलदीप सैनी, सफाई नायक अमित कुमार, सभासद जनेश्वर, तसलीम, वेद, इकराम, हरपाल, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।