{"_id":"5b96c41f867a557eb1675587","slug":"71536607263-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
पॉलीथिन पर पूर्णत: प्रतिबंध के बावजूद कैराना में दुकानों पर पॉलीथिन बैग का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका की टीम ने पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चेकिंग की।
कैराना नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को टीम ने के चौक बाजार, शामली बस स्टैंड व जोड़वा कुआं पर चेकिंग अभियान चलाया। दुकानदारों व ठेली वालों की चेकिंग की गई। अभियान में पालिका कर्मियों ने दुकानों से पांच किलो 300 ग्राम पॉलीथिन जब्त की। साथ ही, 5300 रुपये का जुर्माना भी वसूला। पालिका कर्मियों ने जनता से अपील की है कि पॉलीथिन बैग का उपयोग न करें। पॉलीथिन के उपयोग से गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इस दौरान सुभाषचंद, असलम, अबसार अहमद, सफाई नायक राजकुमार, रविकांत, रविंद्र आदि मौजूद रहे।