{"_id":"5b61fddf4f1c1b096a8b4b28","slug":"71533148639-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहनवाज की मौत के सदमे में दम तोड़ गया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहनवाज की मौत के सदमे में दम तोड़ गया पिता
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। यमुना नदी में डूबने से हुई शाहनवाज की मौत के गम में बुधवार को उसके पिता ने भी दम तोड़ दिया। मौत हार्टअटैक से होना बताया गया है। उधर, शहनवाज की मौत के मामले में परिजनों ने विवेचना दूसरे जिले की पुलिस से कराने की मांग करते हुए डीजीपी को पत्र भेजा है।
25 जून को कैराना क्षेत्र के गांव दभेड़ी निवासी शाहनवाज (19) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शाहनवाज मूलरूप से कांधला के मोहल्ला खैल का रहने वाला था। कुछ समय से वह कैराना क्षेत्र के दभेड़ी गांव में रहता था। पहले तो परिजनों ने उसका शव कांधला में लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया था, लेकिन बाद में कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर शाहनवाज के शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसके भाई फहमीद ने बताया कि छह जुलाई को पोस्टमार्टम हुआ था, लेकिन उसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इस कारण पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया। अब तक मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया कि उसके पिता मकसूद भी पूर्व में कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। इस कारण उसके पिता मकसूद को गहरा आघात लगा और बुधवार की शाम ही हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। उसने मांग की कि भाई शाहनवाज के मामले की जांच शामली जनपद से हटाकर दूसरे जनपद की पुलिस से कराई जाए।