फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली

रालोद कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली

Wed, 01 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली
कांधला। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना मार्ग पर गांव डांगरौल के पास गन्ने की होली जलाकर आक्रोश जताया। कहना था कि जिले की चीनी मिलों द्वारा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। रालोद युवा नेता राजन जावला ने बताया कि किसानों का भैसाना शुगर मिल पर करीब 248 करोड़ रुपये, जबकि तितावी शुगर मिल पर 150 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान न मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपने बच्चों की समय से फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले 14 दिनों में भुगतान का वायदा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ। इस दौरान अनुज जावला, यशपाल, अरुण, अनिल, मोनू, हरिकिशन, विशु, प्रिंस, सुधीर जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed