फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लगाएगी 1100 पौधे

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लगाएगी 1100 पौधे

Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लगाएगी 1100 पौधे
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लगाएगी 1100 पौधे
विज्ञापन

थानाभवन।
पर्यावरण संरक्षण की सरकार की मुहिम में 15 अगस्त को पुलिस की तरफ से थानाभवन थाना परिसर में 1100 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने थानाभवन थाना पुलिस को 700 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन थानाभवन पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से अब 700 के स्थान पर 1100 पौधे रेलवे स्टेशन के समीप पड़ी थाने की करीब 20 बीघा भूमि पर लगाने का लक्ष्य बना लिया है। उसके लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से पौधे लगाने के साथ ही आम जन को भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए
थानाभवन। गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को थानाभवन में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि अन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास भेज दिया। साथ ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव को निर्देश दिया कि कस्बे कई मुख्य मार्गों पर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़कों पर बने गड्ढे भी लोगों के लिए मुसीबतों का सबब बने हुए हैं। खासतौर पर चरथावल बस स्टैंड पानी भर जाता है। समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए। साथ ही अंडरपास में जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके लिए योजना तैयार करने को कहा। इस मौके पर सुरेंद्र कश्यप पूर्व प्रधान, नरेंद्र सैनी, प्रवेश शर्मा, नरेश कश्यप प्रधान, नीरज पाटी, नरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed