फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीस घंटे बंद रहा दिल्ली यमुना पुल का रेल यातायात

बीस घंटे बंद रहा दिल्ली यमुना पुल का रेल यातायात

Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बीस घंटे बंद रहा  दिल्ली यमुना पुल का रेल यातायात
20 घंटे बंद रहा दिल्ली यमुना पुल पर रेल यातायात
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने और खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद रविवार व सोमवार को दिल्ली के यमुना पुल पर 20 घंटे तक ट्रेनों का यातायात बंद रहा। इस दौरान दो दिनों के लिए 27 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त की गई और सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक निरस्त की गई ट्रेनों में दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग की तीन ट्रेनें शामिल हैं। इसी मार्ग की कई ट्रेनेें का रूट डायवर्ट किया गया हैं।

दिल्ली के रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शाहदरा दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर सोमवार को बीस घंटे तक अस्थायी रूप से यमुना पुल का यातायात बंद कर दिया गया था। इस दौरान सहारनपुुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन (51914) को अस्थायी रुप से निरस्त कर दिया गया है। यह पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर से शामली सुबह 4.45 बजे होकर दिल्ली के लिए चलती हैं। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली (54474) का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (51909) का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुुताबिक यमुना का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ने कुछ समय के लिए ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इस दौरान 27 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त की गई हैं। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने तक सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शाहदरा तक किया गया है। 29 जुलाई को दिल्ली से शामली रात्रि 1.35 बजे आने वाली 54059 ट्रेन निरस्त रही। 29 जुलाई को सहारनपुर से दिल्ली जाने पैसेंजर ट्रेन को लोनी से शाहदरा से होकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। रविवार को शामली और बड़ौत से दिल्ली जाने वाली सीएनजी ट्रेन (74025) ( 74026) को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने के बाद दिल्ली से शामली सहारनपुर रेलवे ट्रेक की ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed