{"_id":"5b0708d94f1c1b916e8b470f","slug":"71527187673-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखे तेवर, विपक्ष पर हमला और हर वर्ग को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखे तेवर, विपक्ष पर हमला और हर वर्ग को साधा
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को साधा
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तेवर तीखा रहा। हर मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला बोला। वहीं, किसान, नौजवान, व्यापारी को साधते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर भी खुलकर बोले।
खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के तरकश से निकलते तीरों का निशाना विपक्षी दलों सपा और रालोद रही। वैसे तो उन्होंने यह भी कहा कि देश के भ्रष्ट और विकास-सुशासन विरोधी नेता एक मंच पर आ गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा या कांग्रेस का नाम खुलकर नहीं लिया। करीब 35 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शैली तीखी ही रही। भाषण के बीच में जहां वह किसानों के ऋण माफ करने, गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, मिट्टी पर से रॉयल्टी हटाने और कोल्हू लगाने में छूट दिलाने की बात करते रहे, तो बीच बीच में मुजफ्फरनगर का सांप्रदायिक दंगा, कवाल के सचिन और गौरव की हत्या और कैराना पलायन प्रकरण का जिक्र करके वह विपक्षी दलों पर हमलावर भी दिखाई दिए। वहीं, बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाने और सुरक्षित माहौल का हवाला देकर उन्होंने व्यापारी वर्ग को भी साधने का पूरा प्रयास किया। इंवेस्टर समिट कराकर करोड़ों रुपये के निवेश का जिक्र करके यह भी कहना नहीं भूले कि व्यापारियों के हित में भाजपा ने बहुत कार्य किए हैं।
पीएसी कैंप की स्थापना का दिया बड़ा संदेश
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना पलायन का जिक्र करने के साथ ही एक और बड़ा संदेश शामली जिले को देने का प्रयास किया। वह संदेश था शामली जिले में पीएसी कैंप की स्थापना का। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना पलायन से जोड़कर कहा। उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला के बीच पीएसी का कैंप स्थापित कराएंगे, ताकि भविष्य में इस क्षेत्र में पहले जैसे खराब हालात ही पैदा न हो पाएं और गुंडों माफिया में दहशत पैदा की जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कहकर जनता की खूब वाहवाही भी बटोरी।