फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनसभा स्थल के बाहर धरने पर बैठी दुहन की पत्नी

जनसभा स्थल के बाहर धरने पर बैठी दुहन की पत्नी

Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जनसभा स्थल के बाहर धरने पर बैठी दुहन की पत्नी
दुहन की पत्नी ने धरना दिया
विज्ञापन

शामली।
निष्क्रांत भूमि को नीलाम करने के मामले में बर्खास्त किए गए पीसीएस अफसर आरएस दुहन की पत्नी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल के बाहर धरना देकर बैठी रहीं। आरोप लगाया कि उनके पति को साजिश के तहत बर्खास्त किया गया।
गौरतलब है कि आरएस दुहन भी कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को जब शामली में आरके इंटर कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा हुई, तो आरएस दुहन की पत्नी शकुंतला बैनर, कूकर, गैस चूल्हा लेकर जनसभा स्थल के गेट के सामने पहुंच गई और सड़क पर ही धरना देकर बैठ गई। शकुंतला ने कहा कि मेरे पति आरएस दुहन की बर्खास्तगी के बाद पेंशन और भविष्य निधि भी जब्त कर ली गई है। इस कारण उनके परिवार को खाने का भी संकट हो गया है। शकुंतला ने कहा कि मेरे पति ने बिड़ौली की निष्क्रांत भूमि नीलाम नहीं कराई और न ही उसकी स्वीकृति दी थी। तत्कालीन जिलाधिकारी ने उसकी स्वीकृति दी थी, जिसके बाद नीलामी की पूरी प्रक्रिया हुई थी। शकुंतला ने कहा कि यदि मेरे पति दोषी हैं, तो उन्हें जेल में डालना चाहिए था। यदि दोषी नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत बहाल कर वेतन, भत्ते, प्रमोशन का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

अब सुनील सिंह ने लगाया कंवर हसन पर आरोप
शामली। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कैराना उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी रहे कंवर हसन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि कैराना उपचुनाव में उनकी पार्टी के प्रत्याशी कंवर हसन को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी, जो चुनाव के बीच में धनबल और प्रलोभन की तरफ इशारा करती है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए रालोद का रजिस्ट्रेशन रदद कर कालेधन को तलाशने के लिए इनकम टैक्स और सीबीआई से जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed