{"_id":"5adf74364f1c1b62098b6661","slug":"71524593718-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशु की घर पर देखभाल के मामले में शामली को मिला सूबे में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात शिशु की घर पर देखभाल के मामले में शामली को मिला सूबे में प्रथम स्थान
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सूबे में शामली का पहला स्थान
शामली। राज्यस्तरीय होम बेस्ड न्यू बोर्न केयर कार्यक्रम में शामली जिले को प्रथम रैंक मिली है। यूनिसेफ की ओर से कराए गए सर्वे के बाद मंगलवार को शामली के नोडल अधिकारी को लखनऊ में सम्मानित किया गया।
केंद्र सरकार का होम बेस्ड न्यू बोर्न केयर कार्यक्रम है। इसके तहत आशाओं द्वारा घर-घर जाकर नवजात की गंभीर परिस्थिति पर नजर रखी जाती है। इसके तहत आशाओं द्वारा जच्चा को हाथ धोना सिखाना, जच्चा और बच्चा का वजन लेना और उनका तापमान चेक करना अन्य बिंदु रहे हैं। यूनिसेफ की ओर से पूरे सूबे के जिलों में अक्तूबर 2017 से लेकर मार्च 2018 तक कार्यक्रम की समीक्षा की। कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद सामने आया कि जिला शामली में आशाओं द्वारा इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर 73 प्रतिशत से अधिक विजिट की गई, जो कि सूबे के जिलों में सबसे ज्यादा है। लखनऊ में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में शामली के एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार और डीसीपीएम फईम अहमद को सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने भी शामली जिले की इस उपलब्धि के लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को बधाई दी।