फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक ने किया धर्म परिवर्तन, हिन्दू संगठन ने कराई घर वापसी

युवक ने किया धर्म परिवर्तन, हिन्दू संगठन ने कराई घर वापसी

Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
युवक ने किया धर्म परिवर्तन, हिन्दू संगठन ने कराई घर वापसी
युवक ने किया धर्म परिवर्तन
विज्ञापन

शामली। एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। फिर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उसे घर वापसी कराने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवक को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया गया, लेकिन अब युवक ने हिंदू धर्म में ही अपनी आस्था जताई है। यह मामला शहर में चर्चा बना रहा, लेकिन इस संबंध में पुलिस प्रशासन से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मालूम चला कि शहर के बुढ़ाना रोड स्थित मोहल्ले में रहने वाले दलित बिरादरी के युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसके बाद मंगलवार को बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी के साथ अन्य कार्यकर्ता युवक के घर पहुंच गए। विवेक प्रेमी ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने नौकरी दिलाने और शादी कराने झांसा देकर शहर के एक धर्मस्थल पर ले जाकर युवक का धर्म परिवर्तन कराया था। युवक ने अपना नाम आलम रख लिया। इसके बाद, हिंदू संगठनों ने युवक को समझाया, जिस पर युवक ने भी हिंदू धर्म में आस्था जताई। फिर गंगाजल से शुद्धीकरण कराया गया। युवक ने हिंदू धर्म में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि बहकावे में आकर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था। इस दौरान सन्नी शर्मा, विशाल निर्वाल, हिमांशु शर्मा, हर्ष संगल, सागर कुमार और गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed