{"_id":"5ad78e3d4f1c1b76098b53fc","slug":"71524076093-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सभी शिक्षण संस्थाओं में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों और वक्ताओं ने बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बुधवार को बनत स्थित देवी उमराकौर इंटर कॉलेज में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने बच्चों को भगवान परशुराम के जीवन परिचय से अवगत कराया। बताया कि भगवान परशुराम ने हमेशा पापियों का संहार कर धरती से पाप का बोझ कम किया। आज इस कलयुुग में धरती पर चारो ओर पाप कर्म बढ़ रहे हैं। हम सभी को उनके आदर्श चरित्र का अनुकरण करते हुए धरती से पापियों को मिटाना चाहिए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कपिल, कविंद्र, गौरव, सीताराम, रेणू, ऊषा, स्वेता आदि मौजूद रहे। वहीं, जलालाबाद स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। वहीं सभी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि वह बहुत ही बड़े पितृभक्त थे। उन्होंने सामाजिक बुुुराईयों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी। इस दौरान मदनपाल, श्रवण, योगेश, धीर सिंह, दीपक, गीता, सन्नी सिंह, सुधीर सिंह, मदनमोहन शर्मा, संदीप, जूली, शिवानी, रश्मि, बुलबुल, अनिता आदि मौजूद रहे।