{"_id":"5ad78e1c4f1c1ba0098b5360","slug":"71524076060-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू नि वर्सिटी स्थापना की मांग को छात्रों ने भी दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू नि वर्सिटी स्थापना की मांग को छात्रों ने भी दिया समर्थन
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जनपद में यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा उच्च शिक्षा विचार मंच का बेमियादी धरना बुधवार को भी जारी रहा। छात्रों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग का समर्थन किया।
सुभाष चौक पर काफी दिन से उच्च शिक्षा विचार मंच यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। बुधवार को हिमांशु गौतम के नेतृत्व में प्रतिमंडल ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग जनपद के लिए जायज है क्योंकि यहां के छात्र छात्राओं को नुकसान हो रहा है। यदि शामली जनपद में यूनिवर्सिटी की स्थापना होती है, तो शामली के साथ ही आसपास जिले के छात्र छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। वहीं, उच्च शिक्षा विचार मंच के पदाधिकारी जयवीर कुड़ाना, बाबूराम पंवार सहित अन्य लोगों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शेखर कादियान, रवि मलिक, आदित्य कुमार, अर्पित मलिक, अंकित देशवाल, हिमांशु सरोहा, अंकित सरोहा, राजन देशवाल, गुड्डू, गौरव जैन आदि उपस्थित रहे।