{"_id":"5ad63e624f1c1b60098b514b","slug":"71523990114-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में लटका बालिका छात्रावासों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में लटका बालिका छात्रावासों का निर्माण
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट के अभाव में लटका बालिका छात्रावासों का निर्माण
शामली।
जनपद में छात्राओं के लिए बन रहे तीन छात्रावासों का निर्माण बजट के अभाव में लटका हुआ है। इस वर्ष भी छात्राओं को छात्रावासों का लाभ नहीं मिल सका है। यह छात्रावास कक्षा 9 से 12 वीं तक की छात्राओं के लिए बनाए जा रहे हैं।
कांधला ब्लाक के गांव भभीसा, कैराना ब्लाक के गांव पंजीठ और ऊन ब्लाक में बालिका छात्रावास बनाए जा रहे हैं, जिनकी स्वीकृति वर्ष 2016-17 में हुई थी। प्रत्येक छात्रावास के लिए एक करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपये लागत स्वीकृत हुई थी। इनमें 1.70 लाख 25 हजार रुपये से भवन निर्माण और 6 लाख 91 हजार फर्नीचर, कनेक्शन आदि के लिए स्वीकृत हुए थे। अभी तक प्रत्येक छात्रावास के निर्माण के लिए दो किश्तों में 42-42 लाख रुपये प्राप्त हुए। ऊन में बन रहे छात्रावास का निर्माण कार्य यूपी प्रो कार्पोरेशन लिमिटेड करा रही है, जिसका निर्माण कार्य अभी तक प्रथम तल तक हुआ है। भभीसा के छात्रावास का निर्माण भी इसी कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है, जो अभी तक दरवाजा स्तर तक पहुंचा है। वहीं, कैराना के गांव पंजीठ में सहारनपुर की कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण किया जा रहा है। वह अभी तक दरवाजा स्तर तक ही पूरा हो सका है। छात्रावासों का प्रयोग कक्षा 9 से 12 वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए होना है। छात्रावास तैयार होने के बाद छात्राओं को काफी राहत मिलेंगी। बजट के अभाव में लटके निर्माण कार्य से इस वर्ष भी छात्राओं को छात्रावास का लाभ नहीं मिल सका। वहीं, जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि पहली किश्त में छात्रावास निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये धनराशि प्राप्त हुई थी। उक्त धनराशि के खर्च होने के बाद बजट नहीं मिलने की वजह से निर्माण रुक गया था। दूसरी किश्त के रूप में 31 अप्रैल को ही 22-22 लाख रुपये और प्राप्त हुए, जिसके बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया गया है।