{"_id":"5ad3978c4f1c1b3b0b8b4b93","slug":"71523816332-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 स्कूल वाहनों में से जांच को आए केवल 41 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 स्कूल वाहनों में से जांच को आए केवल 41 वाहन
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 स्कूलों वाहनों में मिली कमियां
शामली।
शासन के निर्देश पर रविवार को आयोजित स्कूल वाहन चेकिंग अभियान में पहुंचे वाहनों में से 233 को फिटनेेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया। वहीं, 40 वाहनों में कमियां मिलने पर एक सप्ताह में दूूर कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
स्कूली वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल वाहन चेकिंग के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह के आदेश पर रविवार को एआरटीओ कार्यालय और कैराना रोड पर आयोजित शिविर में जिले में पंजीकृत 358 स्कूली स्कूली वाहनों में से केवल 273 वाहन जांच के लिए पहुंचे। जांच टीम ने विभागीय मानक पूरे करने वाले 233 वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिया। वहीं, 40 वाहनों में कमियां मिलने पर दूर करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र एवं सहायता एजेंसियों के फोन नंबर, फस्ट एड बॉक्स, सीट फटी व परमिट नहीं दिखाने के चलते पास नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 358 स्कूली वाहन पंजीकृत है। कुछ वाहनों का पूर्व में भी सत्यापन किया जा चुका है।
स्कूली बसों के लिए यह है मानक तय
स्कूल बसों के लिए पीला रंग, फस्ट एड बॉक्स, अंदर खुलने वाला गेट, सरियों से बंद खिड़कियां, ताकि बच्चें सिर व अंग बाहर न निकाल सकें। अग्निशमन यंत्र, आपात गेट, वाहन के आगे स्कूल वाहन एवं पीछे विभिन्न अधिकारियों एवं सहायता एजेंसियों के मोबाइल नंबर लिखे होने के निर्देश है।
विज्ञापन
वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त
एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि जिन स्कूलों ने वाहन सत्यापन के लिए नहीं भेजे है उनका पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। स्कूलों को नोटिस जारी किए जा रहे है। जिन वाहनों में मानकों की कमी पाई गई है, उन्हें एक सप्ताह में मानक पूरे कराकर सत्यापन कराने को कहा गया है।