{"_id":"5aba8d0d4f1c1bc1208b47a3","slug":"71522175245-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित की उपचार के दौरान मौत
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर रोगी की उपचार के दौरान मौत
जलालाबाद(शामली)। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में एक और व्यक्ति की कैंसर के चलते मौत हो गई। गांव में दो महीने के भीतर चार लोगों की मौत हो चुकी है।
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी के मोहल्ला भूमिया खेड़ा निवासी सलीम (54 ) पुत्र वली मोहम्मद कई माह से गले के कैंसर से पीड़ित थे। परिवार के लोगों ने उनका दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन मंगलवार को सलीम का इंतकाल हो गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व गांव हसनपुर लुहारी के संदीप कुमार पुत्र धर्मपाल, सजाउल्ला खान, जाबिर राव, बिटटू और प्रतीम की कैंसर के कारण ही मौत हो चुकी है। इस गांव के फिरोज का कहना है कि प्रदूषित पानी के कारण गांव में कैंसर फैला। गांव में कई लोग कैंसर के मरीज हैं। आरजू चौधरी का कहना है कि गांव के हैंडपंपों से पीले रंग का दूषित पानी निकलता है, इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में आई थी, लेकिन मरीजों की संख्या लिखकर खानापूर्ति करके लौट गई। ग्राम प्रधान स्वाति सैनी का कहना है कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया दिया गया है और स्वच्छ पेयजल के लिये उच्च क्षमता के पानी के टैंक के लिये जल निगम से मांग की गई है।