{"_id":"5a945a094f1c1b512f8b46d7","slug":"71519671817-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल बनकर बैंको लेन- देन मोबाइल रिचार्ज घर बैठे करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल बनकर बैंको लेन- देन मोबाइल रिचार्ज घर बैठे करे
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल के लाभ बताए
शामली। डिजिटल कार्यशाला में शामली ब्लाक के जनसेवा केंद्र संचालकों को डिजिटल बनने के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिलास्तरीय अधिकारियों को यह समझाया कि डिजिटल बनकर अपने सारे बैंक से लेनदेन, मोबाइल रिचार्ज करना आदि कार्य घर बैठे ही कर सकतें हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में डिजिटल कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शशांक मित्तल ने शामली ब्लाक के जन सेवा केंद्र संचालकों को डिजिटल बनने के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हम डिजिटल बन सकते हैं। डिजिटल भुगतान में धन देने वाले तथा धन लेने वाले का पूरा रिकार्ड सुरक्षित रहता है। डिजिटल भुगतान से नकली मुद्राओं से होने वाली हानि से देश को बचाता है। डिजिटल भुगतान करने का माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूएसएसडी मोबाइल, बैंकिग आदि के द्वारा डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल भुगतान के द्वारा लेनदेन करने से इनाम भी प्राप्त होता है। इस मौके पर जिले के बैंकों से आए बैंक मैनेजरों ने डिजिटल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी शर्मा, लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर सहित जनसेवा केंद्र संचालक मौजूद रहे।