फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंग्रेजी की परीक्षा में जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

अंग्रेजी की परीक्षा में जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी की परीक्षा में जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
शामली। संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल चतुर्वेदी और उनकी टीम ने शनिवार को अंग्रेजी के पेपर के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ ही शिक्षकों के ड्यूटी कार्ड चेक किए। सभी केंद्रों पर व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में इंटर संस्कृत विषय और द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसके चलते सहारनपुर से शामली पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल चतुर्वेदी और उनकी टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के आरके इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज एवं खंद्रावली स्थित बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र लेकर प्रवेश पत्र से उनके चेहरे का मिलान करके भी देखा। यहां बता दें कि अलीगढ़ में कई छात्र दूसरे की उत्तर पुस्तिकाएं लिखते मिलें है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके चलते जनपद के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही। उन्होंने केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज भी कार्यालय में बैठकर चेक कराई। कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी कार्ड भी चेक किए। किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं मिली। जनपद के सचल दलों का भी केंद्रों पर छापामारी अभियान चला। कहीं भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन


संस्कृत और अंग्रेजी में 116 ने छोड़ी परीक्षा
सुबह की पाली में इंटर संस्कृत की प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग में अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों पाली में 3402 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 116 ने परीक्षा छोड़ी और 3286 ने परीक्षा दी। संस्कृत में 99 पंजीकृत रहे। 94 ने परीक्षा दी और पांच ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली की परीक्षा में अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र में 3303 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 3192 ने परीक्षा दी और 111 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed