{"_id":"5a905f1d4f1c1b4d588ba106","slug":"71519410973-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से एडेड कॉलेजों में मैनपावर की नहीं रहेगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र से एडेड कॉलेजों में मैनपावर की नहीं रहेगी कमी
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद के एडेड कॉलेजों में नए सत्र से रिक्त चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की कमी नहीं रहेगी। शासन ने कॉलेजों में रिक्त चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों को आउटसोर्सिंग से भरने का निर्देश दिया है। इसके लिए कानपुर की कंपनी को नामित किया गया है। जनपद स्तर से रिक्त पदों की सूची मांगी जा रही है। बोर्ड परीक्षा के बाद इन पदों को भरने के लिए कवायद शुरू हो जाएगी।
शामली जनपद के करीब 30 एडेड कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के करीब 126 पद रिक्त चल रहे हैं। जिन पर छह साल से रोक लगी हुई थी। जिस कारण कॉलेजों में कर्मचारियों की कमी बनी है। अब प्रदेश सरकार ने कॉलेजों में मैन पावर बढ़ाने का फैसला लिया है। शासन ने सभी जनपदों के एडेड कॉलेजों में खाली चल रहे रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग से भरने का फैसला लिया है। शिक्षा निदेशक ने सभी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर रिक्त चल रहे पदों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने पदों को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सेवा प्रदाता एजेंसी का भी चयन कर लिया है। जिसमें यूपी उद्योग निगम कानपुर के माध्यम से पदों को भरने के लिए नामित किया है।
जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि कर्मचारी केवल 11 माह के लिए रखे जाएंगे। जिसके लिए लघु उद्योग कानपुर और कॉलेज प्रधानाचार्य के बीच एक अनुबंध हस्ताक्षरित किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय न्यूनतम मजदूरी के बराबर होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्मिक नहीं माना जाएगा। सभी एडेड कॉलेजों से रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सूची आ चुकी है। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ब्लाकवार रिक्त पदों की संख्या
शामली ब्लाक में 40, कांधला ब्लाक में 40, कैराना ब्लाक में 15, थानाभवन ब्लाक के कॉलेजों में 16, ऊन ब्लाक के कॉलेजों में 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त हैं।