फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा किश्तों में भुगतान का लाभ

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा किश्तों में भुगतान का लाभ

Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा किश्तों में भुगतान का लाभ
शामली। विद्युत निगम की ओर से घरेलू बत्ती पंखा और नलकूप कनेक्शनों के बकायादारों के लिए लागू की गई नई योजना में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम के चार मंडल में 1,98,509 उपभोक्ताओं पर 271 करोड़ 33 लाख रुपये बिल के बकाया हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 1,50,837 उपभोक्ताओं पर 243 करोड़ रुपये बिल बकाया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए ही किश्तों में बिल भुगतान की योजना विद्युत निगम द्वारा लागू की गई है। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि घरेलू बत्ती-पंखा और नलकूप कनेक्शनों के बकायादार उपभोक्ताओं के लिए बकाया बिल जमा करने के लिए नई योजना शुरू की गई है। घरेलू बत्ती पंखा कनेक्शन उपभोक्ता को कुल बिजली बकाया में से 10 प्रतिशत पुराना और मौजूदा एक माह का बिल पहले जमा करना होगा। शेष बिजली छह किश्तों में जमा कराया जाएगा। नलकूप कनेक्शन उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 20 प्रतिशत पुराना और मौजूदा एक माह का बिल जमा करा सकेंगे। शेष बकाया बिल भी छह माह की आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा मिलेगी। इस योजना का ग्रामीण क्षेत्र के बकायादार लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed