{"_id":"5a84834f4f1c1ba0268ba2ad","slug":"71518633807-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों से नही होरहा हैं उपभोक्ताओं की धनराशि का आहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों से नही होरहा हैं उपभोक्ताओं की धनराशि का आहरण
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। सर्वर अपडेशन प्रक्रिया के चलते 17 दिन से पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं से ग्राहकों का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक कई करोड़ रुपये के चेक क्लीयरेंस में फंसे है। शिकायत यह भी है कि खातों में चेक, ड्राफ्ट की एंट्री नही हो रही है और न ही एटीएम से धनराशि की निकासी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि बैंकों में यह समस्या अभी दस दिन ओर रहेगी।
जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 19 शाखाएं है। इनमें प्रतिदिन पांच करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन होता है। 29 जनवरी से पंजाब नेशनल बैंकों की शाखाओं में सर्वर अपडेट की प्रक्रिया चल रही है। इससे धनराशि का लेनदेन न होने से ग्राहक परेेशान है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक कईकरोड़ रुपये चेक और ड्राफ्ट आदि का क्लीयरेंस फंसा हुआ है। उधर, ग्राहकों का कहना है कि बैंक शाखाओं में वेतन के चेक जमा करने के बाद खातों से धनराशि का आहरण नहीं हो रहा है। धनराशि एटीएम से भी नहीं निकल पा रही है। एटीएम पर खाते में जीरो बैलेेेंस बताया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम हरपाल सिंह तोमर ने बताया कि पंजाब बैंक की शाखाओं में सर्वर अपडेट होने से समस्याएं आई थी। धीरे- धीरे यह समस्या समाप्त हो रही है। फिलहाल शाखाओं में सिर्फ कैश जमा कराया जा रहा है और खातों में जमा धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। शाखाओं में धनराशि की निकासी की समस्याओं का समाधान दस दिन में हो जाएगा। कई बैंक शाखाओं में अभी भी साफ्टवेयर में काम चल रहा है।