{"_id":"5a32b86d4f1c1b686a8b99cf","slug":"71513273453-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरुद्ध ताना गन्ना तौल खरीद केंद्र पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरुद्ध ताना गन्ना तौल खरीद केंद्र पर किसानों का हंगामा
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ताना गांव के किसानों ने थानाभवन चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा देख तौल लिपिक गन्ना खरीद छोड़कर फरार हो गया। किसानों की शिकायत पर शामली से ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक गन्ना खरीद केंद्र पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।
बृहस्पतिवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ताना गांव में मुख्य मार्ग पर बजाज समूह की थानाभवन मिल का गन्ना खरीद है। सुबह 10 बजे ताना गांव के किसान केंद्र पर गन्ना तुलाई के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तौल लिपिक केंद्र को छोड़कर फरार हो गया। किसानों ने इस मामले की जानकारी जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती को दी। डीसीओ के निर्देश पर शामली सहकारी समिति से ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार ताना गांव पहुंचे और गन्ना तुलवाकर किसानों की शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान कृष्णपाल, वीरसैन, नितिन एवं पवन लाठर आदि के मौके पर बयान लिए। किसानों ने आरोप लगाया कि तौल लिपिक द्वारा एक बुग्गी पर ढाई कुंतल की घटतौली की जारी है। हंगामा करने वालों में राजेश शर्मा, संजय शर्मा, संदीप, देवेंद्र, बिट्टू, मोहित लाठर, प्रहलाद, अशोक, रामकुमार शर्मा, धर्मेद्र धर्मपाल कश्यप मौजूद रहे। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक प्रतिशत की घटतौली की जा रही है। तौल लिपिक के विरुद्ध सहायक चीनी आयुक्त शामली को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि बजाज चीनी मिल के दूसरे गन्ना खरीद केंद्र से तौल लिपिक को बुलाकर ताना गन्ना केंद्र का तौल शुरू कराया गया है।