{"_id":"5a26e7284f1c1b86698bfc52","slug":"71512498984-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कांस्टेबल की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कांस्टेबल की मौत, एक घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक कांस्टेबल की मौत हो गई।
कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी कांस्टेबल जितेंद्र (32) गोतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में तैनात था। मंगलवार शाम वह बाइक से गौतमबुद्धनगर जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम कस्बा के निकट सामने से आए बाइक सवार लिलौन निवासी अमित से सीधी टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिडंत में जितेंद्र और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अमित को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर जितेंद्र के परिवार के लोग भी चिकित्सालय पहुंच गए।