फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हर कीमत पर बैंको में अलार्म, सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड हो-डीएम

हर कीमत पर बैंको में अलार्म, सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड हो-डीएम

Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
हर कीमत पर बैंको  में अलार्म, सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड हो-डीएम
शामली। डीएम ने बैंकर्स की त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में जिले के सभी बैंकों में अलार्म- सीसीटीवी व प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैंकर्स की त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बैंक में किसी भी प्रकार की कोई भी अनहोनी न हो, इसलिए जिले की सभी बैंकों में अलार्म- सीसीटीवी व प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए। ऋण एवं कृषि कर्ज का लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बहुत खराब पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के बचत खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ओबीसी बैंक, पीएनबी बैंक एसवीआई कारपोरेशन बैंक, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थिति बहुत खराब पाई गई। डीएम ने बैंकों को गरीब महिलाओं के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने में अगर लापरवाही बरती गई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एलडीएम हरपाल तोमर, परियोजना निदेशक संजय कुमार, सीओ थानाभवन राजेश कुमार तिवारी व सभी बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed