{"_id":"5974ebf14f1c1ba56c8b4568","slug":"71500834801-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग ने शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग ने शिविर लगाया
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर लगाकर बांटे विद्युत कनेक्शन
थानाभवन। नगर पंचायत सभागार में रविवार को विद्युत निगम ने शिविर लगाया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बीपीएल कार्ड धारकों ने विद्युत कनेक्शन के लिए फार्म भरकर अधिकारियों को सौंप दिए। एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान 125 बीपीएल कार्ड धारकों ने फार्म भरे। उसके साथ बीपीएल कार्ड की फोटोकॉपी और 10 रुपये निर्धारित शुल्क की रसीद काटी गई। उन्होंने बताया शीघ्र ही इनके यहां विद्युत कनेक्शन लगाए जाएंगे। इस दौरान अवर अभियंता गुरुदयाल के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
वित्तविहीन शिक्षकों किया धरना प्रदर्शन
थानाभवन। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेणुका भारद्वाज के नेतृत्व में शिक्षकों ने मेला ग्राउंड से नगर के मुख्य मार्गों में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचकर धरना देकर बैठ गए। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने वहां पहुंचकर उनकी समस्या सुनी। शिक्षक और कर्मचारियों का कहना था कि वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय समाप्त कर लाखों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन राज्यमंत्री सुरेश राणा को सौंपकर समाधान कराने की मांग की।