फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नेकी राम गर्ग की 9वी पुण्य तिथि पर याद किया

नेकी राम गर्ग की 9वी पुण्य तिथि पर याद किया

Sun, 23 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नेकी राम गर्ग की 9वी पुण्य तिथि पर याद किया
शामली।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग की 9वीं पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के करनाल रोड पर स्थित अपनाघर आश्रम में असहाय गरीब लोगों को भोजन कराया।

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग की 9वीं पुण्यतिथि पर सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि नेकीराम गर्ग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को संगठित करके व्यापारी हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जिसके चलते व्यापारी हमेशा उन्हें याद रखेगा। इसके बाद व्यापारियों ने करनाल रोड अपनाघर आश्रम में पहुंचकर प्रभुजी को भोजन वितरित किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण लाल संगल, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, पंकज मलिक, नरेंद्र संगल, रवि संगल, सुखपाल जागिड़, मनोज मित्तल, आशुपुरी, अनुज गोयल, अमित जैन, राजीव जैन, नवीन गर्ग, राहुल जैन, शिशिर जैन, महेश धीमान, प्रदीप मित्तल, निकुंज मित्तल, प्रवीण गोयल, नीरज संगल, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed