{"_id":"5945814e4f1c1b48298b4a2a","slug":"71497727310-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दवाई छिड़क रहे किसान की करंट से मौत्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दवाई छिड़क रहे किसान की करंट से मौत्
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
गांव तीतरवाड़ा में खेत पर फसल में कीटनाशक छिड़क रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।
शनिवार सुबह साढे़ 10 बजे ग्राम तीतरवाड़ा निवासी सतीश (35) अपने खेत में स्प्रे मशीन से कीटनाशक छिड़क रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से सतीश का सिर छू गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। आसपास के किसानों ने बिजलीघर पर कॉल करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सतीश को गांव में ही डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजन सतीश को कैराना सरकारी अस्पताल में भी लाये लेकिन यहां भी डाक्टरों ने जवाब दे दिया। सतीश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में सतीश का अंतिम संस्कार कर दिया।