{"_id":"5cb0c859bdec22141e224507","slug":"67-47-pratishat-pahucha-kairaana-lokshabha-ka-matdaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"67.46 प्रतिशत पहुंचा कैराना लोकसभा का मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67.46 प्रतिशत पहुंचा कैराना लोकसभा का मतदान
Fri, 12 Apr 2019 10:48 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के कैराना लोकसभा क्षेत्र का मतदान 64.50 प्रतिशत से बढ़कर 67.46 प्रतिशत हो गया है। नकुड़ और गंगोह में हुई वोटिंग की रिपोर्ट आने पर मतदान प्रतिशत में 2.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा नकुड़ और गंगोह विधानसभा में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ है। नकुड़ में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शुक्रवार को भैैसवाल रोड नवीन मंडी स्थल पर चुनाव प्रेक्षक गोरखनाथ और जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में पड़ी वोट की दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक स्कटूनी की गई। जिसमें कैराना लोकसभा क्षेत्र की नकुड़ विधानसभा में 74.86 प्रतिशत, गंगोह विधानसभा में 69.60 प्रतिशत, कैैराना विधानसभा 66.77 प्रतिशत, थानाभवन विधानसभा में 62.36 प्रतिशत, शामली विधानसभा में 62.88 प्रतिशत हुआ। कैराना लोकसभा चुनाव क्षेत्र का कुल मतदान 67.46 प्रतिशत मतदान सामने आया। जो पहले 64.50 प्रतिशत रिकार्ड किया गया था। स्कूटनी की रिपोर्ट के अनुसार 2.96 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है।
कैराना लोकसभा चुनाव में 16 लाख 61 हजार 936 कुल मतदाताओं में से 11 लाख 21 हजार 221 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। स्कूटनी में नकुड़ में 255470, गंगोह में 257093, कैराना में 208699, थानाभवन में 202817, शामली विधानसभा में 197142 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। स्कूटनी के दौरान चुनाव प्रेक्षक गोरखनाथ ने डीएम की मौजूदगी में सभी विधानसभा के एआरओ को तलब करके मतदान के कुल 15 प्रतिशत सर्वाधिक व न्यूनतम पड़ी वोटों की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूटनी में आई कुल मतदाता, कुल पड़ी वोट, प्रतिशत की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। इस मौके पर एडीएम वित्त आनंद शुक्ला, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, तहसीलदार प्रीति सिंह, कैराना एसडीएम अमितपाल शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, ऊन की तहसीलदार चंद्रकला, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन सिंह तरार, सपा से मनोज राणा, कांग्रेस से दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैराना लोकसभा चुनाव का मतों का ब्यौरा
विधानसभा कुल मत पड़े मत पुरुष महिला प्रतिशत
नकुड़ 341274 255470 135573 119893 74.86
गंगोह 369367 257093 137950 119143 69.60
कैैैराना 312576 208699 113851 94846 66.77
थानाभवन 325230 202817 110211 92603 62.36
शामली 313516 197142 109417 87724 62.88
कुल वोट 1661963 1121221 607002 514209 67.46