फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   66 admissions in second merit in PG

पीजी में दूसरी मेरिट में 66 दाखिले हुए

Sat, 30 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
66 admissions in second merit in PG
शामली। पीजी प्रथम वर्ष में दूसरी मेरिट में आरके पीजी और वीवी पीजी कॉलेज में 66 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। दूसरी मेरिट के अंतिम दिन दाखिले के बाद भी सीटें खाली रह जाने पर अब कालेजों को ओपन मेरिट में सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए जारी की गई दूसरी मेरिट का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन होने के कारण कालेज में विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। दूसरी मेरिट के दाखिले का समय पूरा होने के बाद भी कालेजों में सीटें खाली रह गई है। कालेजों को अब ओपन मेरिट का इंतजार है।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज शामली के प्रवेश प्रभारी जयविंदर सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट के अंतिम दिन एमएससी गणित में 12 दाखिले हुए। 60 सीट के सापेक्ष अब तक कुल 37 दाखिले हुए हैं। एमए हिंदी में आठ दाखिले हुए। इस विषय में 60 सीट के सापेक्ष कुल 26 दाखिले हो चुके हैं। एमए इकोनॉमिक्स में एक दाखिला हुआ। 60 सीट के सापेक्ष अब तक 12 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए पॉलिटेक्निक में दो दाखिले होने पर 60 सीट के सापेक्ष बढ़कर नौ हो गए। एमकॉम में नया दाखिला न होने पर 60 सीट के सापेक्ष अब तक चार दाखिले हुए हैं। एमए गणित में एक और दाखिला होने पर अब 60 सीट के सापेक्ष मात्र दो विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। एमए अंग्रेजी में 60 सीट के सापेक्ष 14 दाखिले हुए।

आरके पीजी कॉलेज शामली में अंकित सिंघल ने बताया कि कालेज में दूसरी मेरिट के अंतिम दिन एमएससी फिजिक्स में दो दाखिले होने पर 20 सीट के सापेक्ष 13 हो गए। एमएससी केमिस्ट्री में सात और दाखिले होने पर 20 सीट के सापेक्ष 16, एमएससी बॉटनी में छह दाखिले होने पर 30 सीट के सापेक्ष 11, एमएससी एग्रोनॉमी में नौ दाखिले हुए। इस तरह से 30 सीट के सापेक्ष अब तक 17 दाखिले हुए। हॉरटिक्लचर में चार और दाखिले होने पर 30 सीट के सापेक्ष सात दाखिले हुए हैं। कालेजों में अब ओपन मेरिट में सीटें भरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed