फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   659 offer letters submitted by students for admission in UG

यूजी में दाखिले को विद्यार्थियों के जमा हुए 659 ऑफर लेटर

Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
659 offer letters submitted by students for admission in UG
यूजी में दाखिले को विद्यार्थियों के जमा हुए 659 ऑफर लेटर
विज्ञापन

शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने यूजी में प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए जारी की गई पहली ओपन मेरिट में आरके पीजी कालेज में 300 और वीवी पीजी कालेज में 359 ऑफर लेटर जमा हुए हैं। वीवी पीजी कालेज ने बीए प्रथम वर्ष की मेरिट जारी कर दी है जबकि आरके कालेज में देर शाम तक मेरिट तैयार नहीं हो पाई है। बुधवार से ओपन मेरिट के आधार पर दाखिले शुरू होंगे।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दो मेरिट के बाद डिग्री कालेजों में सीटें खाली रहने पर सोमवार को पहली ओपन मेरिट जारी की थी। विश्वविद्यालय ने सोमवार व मंगलवार दो दिन तक ऑफर लेटर जमा करने का समय दिया था। इसके बाद कालेजों में 13 से 18 अक्तूबर तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों ने दोनों दिन कालेज में ऑफर लेटर जमा कराए। आरके पीजी कालेज के कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली ओपन मेरिट के तहत 300 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा कराएं हैं। दाखिले के लिए मेरिट बनाई जा रही है। बुधवार को मेरिट जारी कर दाखिले शुरू किए जाएंगे। वीवी पीजी कालेज शामली के बीए प्रथम वर्ष के इंचार्ल प्रताप सरोहा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक 359 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा कराएं हैं। कालेज में 215 सीटों के लिए मेरिट जारी कर दी गई है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 60.8 प्रतिशत, ओबीसी 55.8 प्रतिशत और एससी वर्ग के लिए 50.8 प्रतिशत तक के विद्यार्थियों के दाखिले बुधवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed