फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहीद के परिवारों को विशेष दर्जा दे सरकार

शहीद के परिवारों को विशेष दर्जा दे सरकार

Sat, 13 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिवारों को विशेष दर्जा दे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। नगर पालिका परिषद शामली के अतिथि कक्ष में जलियावाला बाग कांड में शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शनिवार को आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने जलियावाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए परिवारों से ब्रिटिश सरकार से माफी मांगनी चाहिए। शहीदों के परिवारों के साथ-साथ उस कांड में बचे क्रांतिकारियों के परिवारों को भी केंद्र सरकार विशेष दर्जा दे। सभासद आशुतोष पंवार ने कहा कि जलिया वाला बाग के कांड को आज एक सौ साल पूरे हो गए, लेकिन राष्ट्रभक्त और हितैषी होने वाले ढिंढोरा पीटने वाले किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठन को इस कांड के शहीदों की याद नहीं आई। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सभासद आशुतोष पंवार, प्रमेंद्र निर्वाल, विनोद तोमर, संजीव देशववाल, हाजी खालिद, सभासद के पति तोहिद रहमानी, रोबिन गर्ग, बोबी निर्वाल, राज किरण, इरशाद, प्रमोद विश्वकर्मा, गुलजार मंसूरी, समाजसेवी डॉक्टर मुबारक अली, नगर पालिका स्टाफ उत्तम सिंह पूनिया, राकेश कांबोज, सुभाषचंद, अमित कुमार, अंकुर शर्मा, शशिकांत, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, थानाभवन में अग्रवाल धर्मशाला में युवाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर 13 अप्रैल 1919 में जलियावाला बाग नरसंहार में शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने जनरल डायर मुर्दाबाद और उधम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाकर उधम सिंह को याद किया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर भारत भूषण शर्मा, शालू राणा, मोहित तायल, शिवम गोयल, रोहित गुप्त, अनमोल तायल, अनिवेश पुंडीर, गौरव और अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed