{"_id":"5cb1fd8abdec221477610d30","slug":"61555168650-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में गए कर्मचारियों की कमी के चलते बैंक में कामकाज रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में गए कर्मचारियों की कमी के चलते बैंक में कामकाज रहा बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लोकसभा चुनाव में कैराना संसदीय सीट पर बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को बैंक में कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज बाधित रहा, जिसके चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
शामली जिले में कैराना संसदीय सीट के लिए प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। मतदान में आधे से अधिक बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 221 बैंक अधिकारियों को माइक्रो आब्जर्वर बनाया गया था, जबकि अन्य बैंक कर्मचारियों को भी मतदान में जिम्मेदारी दी गई थी। इसके चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को मतदान दिवस के कारण बैंकों में अवकाश रहा। शुक्रवार को बैंक तो खुले, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण बैंकों में कामकाज बाधित रहा। बताया गया है कि माइक्रो आब्जर्वर बनाए गए बैंक अधिकारियों से चुनाव प्रेक्षक ने बुलाकर मतदान संबंधी जानकारी ली। इस दौरान बैंकों में कर्मचारियों के साथ अधिकारियों की भी कमी रही। बैंकों में गिनती के कर्मचारी होने के कारण लेन-देन का कार्य बाधित रहा। इसके चलते लोगों को बिना लेनदेन या अन्य कार्य के हुए बिना ही लौटना पड़ा। बताया गया है कि शनिवार को रामनवमी और दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा। इससे अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते अब बैंक सोमवार को खुलेंगे। शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश के कारण लोगों को एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेेगा।